लॉकडाउन के 30 दिन: कोरोना को रोकने में भारत अब तक कामयाब, बाकी देशों से बेहतर स्थिति - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 April 2020

लॉकडाउन के 30 दिन: कोरोना को रोकने में भारत अब तक कामयाब, बाकी देशों से बेहतर स्थिति

देश ने कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए लॉकडाउन का एक महीना  पूरा कर लिया है। कोविड-19 पर बने अधिकार प्राप्त समूह-2 के अध्यक्ष सीके मिश्रा ने कहा कि 30 दिन पहले 23 मार्च को जब 14,915 टेस्ट किए थे, तब भी 4-4.5 फीसदी मामले पॉजिटिव आ रहे थे।
Coronavirus Case News In Hindi : 30 days of lockdown, India still successful in stopping corona, better than other countries
सार
33 गुना बढ़े टेस्ट, पांच लाख से ज्यादा जांचें     
आईसीएमआर ने कहा-हालात अभी ज्यादा नहीं बिगडे़
विस्तार
देश ने कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए लॉकडाउन का एक महीना  पूरा कर लिया है। कोविड-19 पर बने अधिकार प्राप्त समूह-2 के अध्यक्ष सीके मिश्रा ने कहा कि 30 दिन पहले 23 मार्च को जब 14,915 टेस्ट किए थे, तब भी 4-4.5 फीसदी मामले पॉजिटिव आ रहे थे। आज जब 5 लाख से ज्यादा जांच हो चुकी हैं, तब भी इतने ही पॉजिटिव केस आ रहे हैं।
हमारे हालात बहुत ज्यादा नहीं बिगडे़ हैं। अभी तक बाकी देशों की तुलना में हम बेहतर कर रहे हैं। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 21,700 संक्रमित आ चुके हैं, जबकि इस दौरान 686 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, 4,324 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

पर्यावरण मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा ने कहा, 22 अप्रैल तक पांच लाख से ज्यादा टेस्ट कर चुके हैं, लेकिन ये काफी नहीं है। 30 दिन में जांच 33 गुना बढ़ी है। हम लगातार जांच बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जांच ही अहम हथियार है।

उन्होंने कहा, लॉकडाउन से तीन फायदे हुए, पहला, संक्रमण की कड़ी तोड़ने की कोशिश कारगर रही है। दूसरा, मरीजों के दोगुने होने की दर कम हुई और तीसरा ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो रही है। यह वक्त कठिन है। जितना किया, वह पर्याप्त नहीं है। ठीक होने वालों की दर 19.89 है, जो एक अच्छा संकेत है।

महाराष्ट्र : 6427 मरीजों के साथ सबसे आगे, मंत्री भी संक्रमित, अकेले मुंबई में 4205
महाराष्ट्र में 6427 संक्रमित हो गए हैं। अकेले मुंबई में 522 नए मामलों के साथ कुल 4,205 संक्रमित हैं। किसी भी प्रदेश और महानगर में मरीजों का यह सर्वाधिक नंबर है। प्रदेश में बृहस्पतिवार को 14 संक्रमितों की मौत के बाद कुल संख्या 283 हो गई।

एक कैबिनेट मंत्री भी महामारी की चपेट में आ गए हैं। मंत्री को मंगलवार की रात न्यूमोनिया की शिकायत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किन्तु स्थिति नियंत्रण में नहीं आने पर बुधवार को मुलुंड के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच लाख टेस्ट पर कहां-कितने संक्रमित
भारत 20,000
तुर्की 18,000
अमेरिका 88,000
इटली 1,00,000
ब्रिटेन 1,20,000

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3eGqHFD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here