केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए 4 लाख से अधिक पीपीई किट और 4.29 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 April 2020

केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए 4 लाख से अधिक पीपीई किट और 4.29 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स

भारत सरकार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने देश के अलग-अलग राज्यों में जरुरी सुरक्षा उपकरण, मास्क और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स की सप्लाई की है
PPE KIT
पूरी दुनिया इस वक्त वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस से परेशान है। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने दुनिया के 200 से अधिक देशों को अपने चपेट में लिया है। यही वजह है कि हर तरफ लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में सुरक्षा उपकरणों खासकर पीपीई किट्स और दवाइयों की खोज के साथ निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है और इनकी मांग भी बढ़ रही है।
इसी बीच भारत सरकार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसने देश के अलग-अलग राज्यों में जरुरी सुरक्षा उपकरण, मास्क और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स की सप्लाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि देश के विभिन्न राज्यों को 4 लाख से अधिक पीपीई किट्स और 4.29 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट्स दिए गए हैं।

इसके अलावा सरकार ने 25,82,178 एन-95 मास्क की आपूर्ति की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक जल्दी ही सिंगापुर से भी दो लाख पीपीई किट भारत आने वाली है। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया में स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना के दौरान ड्यूटी में लगे लोगों के लिए पीपीई किट बहुत जरुरी हो गई है, वहीं मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाओं को इसके रोकथाम में अहम हथियार माना जा रहा है।



Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2VAEjJP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here