
भारत में प्रतिदिन कोरोना पीड़ित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की इसकी चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात कोरोना के हॉट स्पॉट के रूप में उभरे हैं। बीते पांच दिनों में मध्य प्रदेश में 116.56 प्रतिशत की दर से कोरोना के मामले बढ़े। शनिवार को राज्य में 45 नए मामले आने के साथ यह संख्या बढ़कर 1355 हो गई। 69 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।
मध्य प्रदेश के बाद गुजरात में 13 से 17 अप्रैल के बीच 89.42 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 61.46 प्रतिशत और दिल्ली में 42.11 फीसदी की दर से कोरोना के नए मामले बढ़े। वहीं, उत्तर प्रदेश में 75.16, झारखंड में 52.63, कर्नाटक में 42.91 और राजस्थान में 39.29 प्रतिशत की दर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत में कोरोना के सामुदायिक प्रसार से अब तक इनकार करता रहा है। जबकि देश में अब तक करीब 15 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 496 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान करीब दो हजार मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/34QR2vZ
No comments:
Post a Comment