फेसबुक ने रिलायंस जियो के 9.9 फीसदी शेयर खरीदने का किया ऐलान - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 April 2020

फेसबुक ने रिलायंस जियो के 9.9 फीसदी शेयर खरीदने का किया ऐलान

फेसबुक ने रिलायंस जियो के 9.9 फीसदी शेयर खरीदने का किया ऐलाननई दिल्ली। अर्थ जगत की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। फेसबुक ने रिलायंस जियो के 9.9 फीसदी शेयर खरीदने का ऐलान कियाा है। फेसबुक ने जियो के 5.7 बिलियन डॉलर यानि 43574 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। फेसबुक ने ये शेयर रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड में खरीदे हैं। इस डील पर रिलायंस का कहना है कि कंपनी के एक छोटे हिस्से पर पर किसी तकनीकी कंपना का यह सबसे बड़ा निवेश है। यही नहीं भारत में तकनीक के क्षेत्र में एफडीआई के तहत यह अबतक का सबसे बड़ा निवेश है। वहीं इस डील के बारे में फेसबुक का कहना है कि यह निवेश भारत में हमारे विश्वास को दर्शाता है।
facebook
फेसबुक की ओर से कहा गया है कि जिस तरह से जियो ने भारत में जबरदस्त उत्साह लाया है, उसके बाद जियो में हमारा निवेश भारत में हमारे विश्वास को दर्शाता है। महज चार साल में ही जियो 388 मिलियन लोगों तक पहुंच गया है, जिसने व्यापार और कनेक्टिविटी के नए रास्ते खोल दिए हैं। हम जियो से साथ मिलकर भारत में अधिक से अधिक लोगों तक जुड़ने को लेकर आश्वस्त हैं। हमारा लक्ष्य है हर साइज के व्यापार को नए अवसर मुहैया कराए, लेकिन मुख्य रूप से हम 60 मिलियन छोटे बिजनेस को यह अवसर मुहैया कराना चाहते हैं।
इस डील के साथ ही रिलायंस जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर कंपनी फेसबुक बन गई है। बता दें कि वर्ष 2016 में रिलायंस जियो को लॉन्च किया गया था। जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के रूप में उभरी और काफी तेजी से इसने बाजार पर अपनी धाक जमाई। रिलायंस ने ना सिर्फ टेलीकॉम बल्कि ब्रॉडबैंड से लेकर ई-कॉमर्स में भी अपना विस्तार किया। फेसबुक की बात करें तो अकेले भारत में कंपनी के 400 मिलियन यूजर्स हैं। भारत में वर्ष 2020 तक इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 850 मिलियन हो जाएगी

from Latest Hindi News, Today's News Headlines, आज के समाचार, ताज़ा खबरें https://ift.tt/2xNP2sp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here