इस दिग्गज ने कहा- कप्तान चुनने की वजह से एमएस धोनी को मिली सफलता - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 April 2020

इस दिग्गज ने कहा- कप्तान चुनने की वजह से एमएस धोनी को मिली सफलता

एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है, अब उनकी टीम के साथी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी ने धोनी की सफलता का राज बताया है

फाफ डुप्लेसी का बड़ा बयान- कप्तान चुनने की वजह से एमएस धोनी को मिली सफलता

नई दिल्ली. इसमें कोई दो राय नहीं कि चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीम है. सुपरकिंग्स के फैंस सिर्फ चेन्नई में नहीं हैं, बल्कि इस टीम के मुरीद पूरे भारत और यहां तक कि पूरी दुनिया में हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स की लोकप्रियता के पीछे सबसे बड़ा एमएस धोनी (MS Dhoni) का है, जिनके पूरी दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं. वैसे सिर्फ धोनी ही नहीं इस फ्रेंचाइजी की कामयाबी भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब जीता है. इस टीम के सीनियर खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) ने एमएस धोनी की इस टीम की सफलता का राज बताया.

कप्तान चुनने की वजह से चेन्नई चैंपियन टीम!
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का रणनीति बनाने में मदद करने के लिये अंतरराष्ट्रीय कप्तानों को अपनी टीम में रखने की नीति चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की आईपीएल में सफलता का एक बड़ा कारण रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 12 में से दस सीजन में हिस्सा लिया और वह हर बार प्लेऑफ में जरूर पहुंची.
डुप्लेसी ने सीएसके की वेबसाइट से कहा, 'सीएसके ने पिछले कुछ सालों में जो शानदार काम किया वह उसका अंतरराष्ट्रीय कप्तानों को टीम में रखना था. जैसे ब्रैंडन मैक्कलम, मैं, ड्वेन ब्रावो और निश्चित तौर पर धोनी और कुछ हद तक सुरेश रैना. वे ऐसे क्रिकेटर चाहते थे जो रणनीतिकार भी हों और इसका श्रेय धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग को जाता है.'



चेन्नई में थे कई कप्तान
फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) ने कहा, ' चेन्नई की टीम में एक नहीं कई कप्तान थे. दिमाग से खेलने वाले क्रिकेटरों के रूप में उसके पास अपार अनुभव रहा और निश्चित तौर पर यह रणनीति कारगर साबित हुई.' बता दें चेन्नई सुपरकिंग्स के ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को खरीदने के फैसले पर अकसर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं, लेकिन इस टीम को अनुभवी खिलाड़ियों का हमेशा फायदा मिला है. यही वजह है कि ये टीम अकसर दबाव भरे लम्हों में दूसरी टीमों से अच्छा प्रदर्शन करती दिखाई दी.

दिग्गज हैं धोनी के मुरीद
बता दें रविवार को इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी धोनी को आईपीएल का सर्वकालिक महान कप्तान बताया. पीटरसन के मुताबिक धोनी, रोहित शर्मा से आगे हैं. पीटरसन ने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग के साथ धोनी का तालमेल, टीम में निरंतरता और जिस विकेट पर वो खेलते हैं, इसलिए धोनी के खिलाफ जाना मुश्किल है और इसलिए मैं धोनी को बेस्ट कप्तान मानता हूं. पीटरसन ने कहा कि मुझे रोहित, मुंबई इंडियंस और उनकी सोच पसंद है लेकिन दबाव और निरंतरता के कारण वो चेन्नई को बेस्ट टीम मानते हैं.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2RSOBnr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here