चीन के बाद अकेले अमेरिका-यूरोप में कोविड-19 ने 59 फीसदी से ज्यादा लोगों पर असर छोड़ रखा है।

सार
अमेरिका में मृतकों का आंकड़ा 37,000 से भी ज्यादा हुआ,
दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 23,00,000 से अधिक
1,58,000 से अधिक लोग अब तक विश्व में कोविड-19 महामारी के चलते मारे गए
विस्तार
चीन के बाद अकेले अमेरिका-यूरोप में कोविड-19 ने 59 फीसदी से ज्यादा लोगों पर असर छोड़ रखा है। इनमें अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। जॉन्स हॉपकिंस विवि ने चौंकाने वाले आंकड़े देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर तक दुनिया में इस वैश्विक महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 1.5 लाख को पार कर गई जबकि संक्रमितों की संख्या 22.6 लाख को पार कर गई।
वैश्विक महाशक्ति अमेरिका के हालात इन दिनों सबसे खराब हैं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 37 हजार को पार कर 37,079 हो गया है जबकि कुल संक्रमण के मामले 7,10,272 हो गए हैं। हालांकि इतने बुरे हालातों के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने के दिशा-निर्देशों के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है। वह चाहते हैं कि अमेरिका के विभिन्न राज्यों के गवर्नर जल्द ही लॉकडाउन जैसे हालात खत्म करें ताकि बाजारों को खोला जा सके। उधर, स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में दुनिया का दूसरा स्थान रखने वाले इटली में अब तक 22,745 लोग मारे जा चुके हैं जबकि कुल प्रभावितों की संख्या 1,72,434 है। इसी तरह, स्पेन में 1,91,726 लोग संक्रमित हैं और 20 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। फ्रांस और ब्रिटेन में 18,681 और 14,576 लोग अब तक अपनी जानें गंवा चुके हैं।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ymCzvI

No comments:
Post a Comment