करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके पति सैफ और बेटे तैमूर को दीवार पर पेंटिंग करते हुए देखा जा सकता है.
नई दिल्ली: हमेशा कामों में व्यस्त रहने वाले फिल्मी सितारे लॉकडाउन के कारण इस समय घर पर रह रहे हैं और अपनी छिपी अन्य प्रतिभाओ को भी बाहर ला रहे हैं. अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनके तीन साल के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने इस दौरान पेंटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई है. शनिवार को करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनके पति सैफ और बेटे तैमूर को दीवार पर पेंटिंग करते हुए देखा जा सकता है. एक चित्र में, सैफ को उनकी बालकनी में दीवार पर फूलों की पेंटिंग करते देखा जा सकता है और एक अन्य तस्वीर में, नन्हे तैमूर बालकनी की दीवार को अपने पेंटिंग ब्रश की मदद से कलाकारी करते नजर आ रहे हैं.
बेटे तैमूर के फोटो को कैप्शन देते हुए करीना ने लिखा, "अगर कोई दीवार है, जो आपकी रचनात्मकता को रोक रही है, तो उस पर पेंटिंग करें."
from Zee News Hindi: Entertainment News https://ift.tt/2xG2VbW
No comments:
Post a Comment