इन बातों पर ध्यान देना चाहिए
डॉक्टर पूनम ने कहा कि लॉकडाउन को खत्म करने के लिए छह अहम बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए, ट्रांसमिशन नियंत्रित हो, संक्रमित लोगों की पहचान के पुख्ता इंतजाम हों, टेस्ट किया जाए, लोगों को आइसोलेट किया जाए, संक्रमित लोगों का इलाज करके उनके संपर्क में आए लोगों को भी इलाज मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही संक्रमण फैलने की दर बहुत ही कम हो, रोकधाम के लिए अहम कदम उठाए गए हो। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाना चाहिए।
भारत ने उठाए शुरुआती कदम
भारत के प्रयासों के बारे में बात करते हुए डॉक्टर पूनम ने कहा कि अभी तक भारत में अन्य देशों की तुलना में संक्रमित लोगों की संख्या काफी कम है, इसकी बड़ी वजह है कि भारत ने शुरुआती दौर में ही बेहतर कदम उठाए। शीर्ष नेतृत्व पूरी सरकार को चला रहा है और पूरा समाज इस महामारी के दौरान में उसी लिहाज से व्यवहार कर रहा है। भारत में जिस तरह से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत में कम्युनिटी ट्रांसफर शुरू हो गया है, इसका भी डॉक्टर पूनम ने जवाब दिया।
क्या भारत में हो रहा है कम्युनिटी ट्रांसफर
डॉक्टर पूनम ने कहा कि जब लोगों में संक्रमण कैसे आया इसकी स्थिति साफ ना हो तो उसे कम्युनिटी ट्रांसफर माना जाता है। लेकिन संक्रमण किसी भी चरण में है, सबसे अहम बात यह है कि लोगों के साथ बात की जाए, उन्हें तलाशा जाए, आइसोलेट किया जाए, टेस्ट किया जाए, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को ढूंढा जाए, अस्पताल को तैयार रखा जाए। स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा दी जाए और उन्हें प्रशिक्षित किया जाए। इसके साथ ही डॉक्टर पूनम ने साफ किया है कि कोरोना संक्रमण के फैलने में गर्म मौसम की कोई भूमिका के स्पष्ट सबूत नहीं है।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार लगातार कदम उठा रही है। सरकार के इन तमाम कदम की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी तारीफ की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय डायरेक्टर डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह
from Latest Hindi News, Today's News Headlines, आज के समाचार, ताज़ा खबरें https://ift.tt/3bqOgAk



No comments:
Post a Comment