मौलाना साद ने कहा, जमातियों को अपना रक्त प्लाज्मा दान करना चाहिए - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 April 2020

मौलाना साद ने कहा, जमातियों को अपना रक्त प्लाज्मा दान करना चाहिए

मौलाना साद ने कहा, जमातियों को अपना रक्त प्लाज्मा दान करना चाहिएलॉकडाउन के दौरान धार्मिक जलसा आयोजित करने के आरोपी तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने जमातियों से अपना प्लाज्मा दान करने की अपील की है।
maulana saad
लॉकडाउन के दौरान धार्मिक जलसा आयोजित करने के आरोपी तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद ने जमातियों से अपना प्लाज्मा दान करने की अपील की है। मंगलवार को एक पत्र जारी कर मौलाना ने कहा कि कोरोना से जूझ रहे लोगों की जिंगदी बचाने के लिए जमातियों को प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने यह पत्र ट्विटर पर जारी किया। मौलाना ने कहा कि अधिकतर जमाती क्वारंटीन में हैं और उन्हे संक्रमण नहीं है। गौरतलब है कि अपराध शाखा ने मौलाना साद के खिलाफ 31 मार्च को मामला दर्ज किया था और वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उधर, अपराध शाखा की जांच में पता चला है कि मरकज से न केवल जमाती बल्कि छात्रों को भी नहीं निकाला गया था।

इस कारण यहां पढ़ने आए छात्र भी कोरोना की चपेट में आ गए। यहां के ज्यादातर छात्रों को क्वारटीन कर रखा है। अपराध शाखा इस बात की जांच कर रही है कि मरकज में छात्रों को क्या पढ़ाया जाता था।

वहीं, मरकज के मौलाना मोहम्मद साद के अलावा जमाती भी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को उन लोगों को ढूंढने में परेशानी आ रही है जिनसे जमाती मिले हैं। 

साद की ससुराल के 17 जमातियों समेत 33 लोगों में कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर जिले के 17 जमातियों समेत 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को हड़कंप मच गया। इसमें रायबरेली के खाली सहाट के नौ, बछरावां के चार, रोहनियां के दो और नसीराबाद का एक व्यक्ति भी शामिल है।

जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इसमें 29 जमाती हैं। शहर की चार महिलाओं और सहारनपुर जिले के 14 साल का किशोर भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। संबंधित क्षेत्रों में हॉट-स्पॉट की तरह सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों के आने-जाने पर पाबंदी है

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XZ0Y5d

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here