साधुओं की हत्या का मामला: महाराष्ट्र में नक्सली गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है पालघर - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 April 2020

साधुओं की हत्या का मामला: महाराष्ट्र में नक्सली गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है पालघर

साधुओं की हत्या का मामला: महाराष्ट्र में नक्सली गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है पालघरमहाराष्ट्र-गुजरात सीमा से सटा पालघर जिला नक्सली गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है।

संत कल्पवृक्ष गिरी (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से सटा पालघर जिला नक्सली गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। दरअसल हाल के दिनों में पालघर जिले के जंगल क्षेत्र में बसे गांव और पहाड़ों में नक्सली विचारधारा का प्रसार तेज हुआ है। पालघर जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर गढ़चिंचले गांव में जूना अखाड़े के दो साधुओं की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या पर सवाल उठ रहे हैं।
गढ़चिंचले गांव और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का गढ़ माना जाता है। माकपा नेता विनोद निकाले डहाणू क्षेत्र से विधायक हैं और वे निकाले गए कांग्रेस-एनसीपी और माकपा के संयुक्त उम्मीदवार थे। वहीं, नगरपंचायत और अधिकतर ग्रामपंचायतों में भी माकपा का ही कब्जा है।

नाता दें कि दादरा नगर हवेली सीमा पर स्थित जिस गढ़चिंचले गांव में कुछ दिन पहले गरीबों को राशन बांटने गए एक डॉक्टर और पुलिस पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसी क्षेत्र में रास्ता भटके कुछ लोगों को लेने गए अपर पुलिस अधीक्षक पर भी ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया था, लेकिन वह बच गए।
हमला कर जंगलों में छिप जाते हैं ग्रामीण
पालघर जिले में ऐसी कई घटनाओं के बाद लगता है कि यहां के लोगों के मन में पुलिस का डर खत्म हो गया है। एक पत्रकार के अनुसार यहां के लोग नक्सलियों की तरह घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और उसके बाद पहाड़ियों और जंगलों में छिप जाते हैं। यह क्षेत्र नक्सलवाद का गढ़ बनता जा रहा है।

स्थानीय सांसद राजेंद्र गावित ने कहा कि यदि पुलिस सूझबूझ से काम लेती तो साधुओं की जघन्य हत्या टाली जा सकती थी। लेकिन 15 पुलिसकर्मी भी उपद्रवियों के सामने बेबस नजर आए।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2yzXuve

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here