इंजमाम उल हक (Inzamam-ul-Haq) ने कहा कि बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) को भी दूसरा मौका दिया. ऐसे ही पाकिस्तान को भी अपने एक काबिल क्रिकेटर को दूसरा मौका देना चाहिए.नई दिल्ली. कई खिलाड़ियों का करियर खराब प्रदर्शन और विवादों के कारण बर्बाद हो गया. पिछले कई सालों के कुछ क्रिकेटर्स ने तो फिक्सिंग के फंसने के कारण अपनी काबिलियत पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान के सलीम मलिक ( Saleem Malik) भी उन क्रिकेटर्स में से हैं . सलीम ने पाकिस्तान की ओर से 103 टेस्ट मैचों में 5 हजार 768 रन बनाए, जबकि 283 वनडे मैचों में 7 हजार 170 रन बनाए. मगर 2000 में फिक्सिंग में नाम आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि लाहौर स्थानीय कोर्ट ने 2008 में उन पर से बैन हटा लिया था. पूर्व पाकिस्तनी कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam-ul-Haq) सलीम मलिक के समर्थन में उतरे और उन्होंने कहा कि खेलों में वापस आने के लिए उन्हें दूसरा मौका मिलना चाहिए.
इंजमाम ने इसके लिए पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) का उदाहरण देते कहा कि मलिक को क्रिकेट से जुड़ी कुछ गतिविधियों में शामिल होना चाहिए. अपने यूट्यूब चैनल पर इंजमाम ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी इस तरह से आया था, मगर अब वें हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. उसी तरह मलिक को भी क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों में शामिल होना चाहिए.
मलिक के पास वापस लौटाने के लिए काफी कुछ
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम ने मलिक के करियर पर अफसोस जताते हुए कहा कि वह देश के लिए कुछ करने का दूसरा मौका पाने के हकदार हैं. मलिका की तारीफ करते हुए इंजमाम ने उनके 100 टेस्ट मैचों के आधार पर उनकी तुलना मोहम्मद यूसुफ, जहीर अब्बास और बाबर आजम से की. इंजमाम को लगता है कि मलिक के पास पाकिस्तान को वापस देने के लिए अभी भी काफी कुछ है. उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि मलिक का करियर उस तरह से खत्म हो गया. जबकि उनका करियर वैसे खत्म नहीं होना चाहिए था. मगर इंजमाम का मानना है कि वह देश के लिए कुछ करने के लिए दूसरी पारी के हकदार हैं.
इंजमाम ने कहा कि नई पीढ़ी ने मलिक को खेलते हुए नहीं देखा, मगर वो एक बेहतरीन खिलाड़ी थे. वह जिस तरह से खेल का विश्लेषण किया करते थे, उन्होंने वैसा कभी नहीं देखा. इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि वह 10 से 15 साल से अधिक इस खेल से दूर हो सकते हैं, मगर फिर भी उनके पास अभी देने के लिए काफी कुछ है.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2VELyAo
No comments:
Post a Comment