देश में कहां पर है कौन सा ढाबा, सरकार की इस एक लिंक पर क्लिक कर आसानी से जानें - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 20 April 2020

देश में कहां पर है कौन सा ढाबा, सरकार की इस एक लिंक पर क्लिक कर आसानी से जानें

देश में कहां पर है कौन सा ढाबा, सरकार की इस एक लिंक पर क्लिक कर आसानी से जानेंसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एनएचएआई, राज्‍यों, तेल विपणन कम्‍पनियों जैसे संगठनों द्वारा देश भर में उपलब्‍ध ढाबों और ट्रक की मरम्‍मत से संबंधित दुकानों की सूची और विवरण प्रदान करने वाला डैशबोर्ड लिंक शुरू किया है.
देश में कहां पर है कौन सा ढाबा, सरकार की इस एक लिंक पर क्लिक कर आसानी से जानें
नई दिल्ली. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एनएचएआई, राज्‍यों, तेल विपणन कम्‍पनियों जैसे संगठनों द्वारा देश भर में उपलब्‍ध ढाबों और ट्रक की मरम्‍मत से संबंधित दुकानों की सूची और विवरण प्रदान करने वाला डैशबोर्ड लिंक शुरू किया है.
मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस सूची को https://morth.nic.in/dhabas-truck-repair-shops-opened-during-covid-19 पर देखा जा सकता है. इसका उद्देश्‍य कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए घोषित लॉकडाउन के मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति के लिए ट्रक/कार्गो चालकों और क्‍लीनर्स को देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर आवागमन के दौरान सहायता उपलब्‍ध कराना है.
मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के ढाबों और मरम्मत की दुकानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एनएचएआई के केंद्रीकृत कॉल नंबर 1033 को भी कॉल का जवाब देने और चालकों /क्‍लीनर्स की मदद करने में सक्षम बनाया गया है.
विज्ञप्ति के अनुसार सूचना प्रदान करने के लिए विभिन्‍न हितधारकों विशेषकर राज्‍यों/ संघशासित प्रदेशों, तेल विपणन कंपनियों (ओएमएस) आदि के साथ नियमित सम्‍पर्क बनाया जा रहा है इसी सूचना को बाद में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है.
उल्‍लेखनीय है कि ये ढाबे और मरम्मत की दुकानें, चालक, क्लीनर या वस्‍तुओं की आवाजाही की श्रृंखला में शामिल व्यक्ति सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, स्वच्छता, आदि सभी आवश्यक सावधानियों और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे
from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/3aqVrXA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here