युवराज सिंह बनेंगे कोच, मोहम्मद कैफ से बातचीत के दौरान किया खुलासा - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 20 April 2020

युवराज सिंह बनेंगे कोच, मोहम्मद कैफ से बातचीत के दौरान किया खुलासा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj SIngh) और मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो चैट की, जिसमें दोनों ने नेटवेस्ट ट्रॉफी को याद किया

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वो अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में युवराज सिंह ने कहा था कि टीम इंडिया में अब सीनियर खिलाड़ियों की इज्जत नहीं होती. वैसे अब युवराज सिंह ने एक और बड़ा बयान दे दिया है. सोमवार को इंस्टाग्राम पर मोहम्मद कैफ से चर्चा के दौरान युवराज सिंह ने बिना नाम लिए हुए अपने विरोधी कमेंटटरों पर निशाना साधा.

युवराज ने साधा आलोचकों पर निशाना
लाइव चैट के दौरान मोहम्मद कैफ ने युवराज सिंह से पूछा कि क्या वो भी कमेंट्री करने के बारे में सोच रहे हैं. इस पर युवराज ने जवाब दिया, 'कमेंट्री बॉक्स में आप लोग झेल सकते हो, लेकिन मैं कुछ लोगों को नहीं झेल सकता. जब समय आएगा तो मैं करूंगा कमेंट्री. मैं बड़े-बड़े टूर्नामेंट में कमेंट्री करना चाहता हूं. मैं हमेशा कमेंट्री नहीं कर सकता. मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं है. हमेशा क्रिकेट की बात करना मेरे बस में नहीं है.

युवराज सिंह ने आगे कहा, 'मुझे युवा खिलाड़ियों की आलोचना करना पसंद नहीं है क्योंकि मैं उनकी जगह पर रह चुका हूं. लोग आलोचना करते हैं तो मुझे दुख होता है, ये भी एक वजह है कि मैं कमेंट्री नहीं करता. वैसे मुझे कोच बनना पसंद है, मैं कमेंट्री शायद नहीं करूंगा. एक-दो साल बाद इस बारे में सोचेंगे. ' कैफ ने भी युवराज सिंह की इस बात से सहमति जताई और कहा कि उन्हें भी काफी संभलकर किसी खिलाड़ी की आलोचना करनी होती है क्योंकि बतौर खिलाड़ी वो भी कई गलतियां कर चुके हैं.



युवराज ने किया नेटवेस्ट ट्रॉफी को याद
कैफ से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने साल 2002 में हुई नेटवेस्ट ट्रॉफी को भी याद किया. युवराज सिंह ने मोहम्मद कैफ से फाइनल मैच के बारे में बात की और कहा कि लोगों को बताओ कि कैसे तुमने गांगुली को शांत कर दिया था. मोहम्मद कैफ ने बताया, ' मुझे गांगुली लॉर्ड्स की बालकनी से बार-बार पर एक रन लेने का इशारा कर रहे थे. लेकिन मुझे एक शॉर्ट गेंद मिली और मैंने छक्का लगा दिया. इसके बाद गांगुली शांत हो गए और कोई इशारा नहीं किया.' युवराज सिंह ने बताया कि मोहम्मद कैफ ने वो छक्का लगाने के बाद क्या कहा था. युवराज सिंह ने कहा, 'छक्का लगाने के बाद कैफ ने मुझसे कहा, हम भी यहां खेलने आए हैं.' युवराज सिंह ने कैफ को बताया कि लॉर्ड्स में खेली वो पारी शायद कैफ के करियर की बेस्ट पारी थी, क्योंकि वो दबाव में खेली गई थी.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2VJAbXN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here