Covid-19: चार राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज, दिल्ली में हर 12वां तो मध्य प्रदेश में 16वां सैंपल पॉजिटिव

दिल्ली में जैसे-जैसे जांच की सुविधा बढ़ रही है संक्रमण की दर भी ज्यादा सामने आने लगी है। चार बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। राजधानी दिल्ली का आंकड़ा जापान के बराबर पहुंच चुका है। दिल्ली में 12 में से 1 सैंपल संक्रमित मिल रहा है तो जापान में 11.7 में से एक सैंपल पॉजीटिव मिल रहा है। ठीक इसी तरह मध्य प्रदेश में 16, महाराष्ट्र 18 और गुजरात में 19 सैंपल की जांच करने पर एक संक्रमित जरूर मिल रहा है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर हर 24 में से एक सैंपल पॉजीटिव मिल रहा है।
दो दिन पहले ही भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दावा किया था कि भारत में 24 में से एक सैंपल संक्रमित मिल रहा है। अन्य देशों की तुलना करें तो भारत की स्थिति काफी बेहतर है। आईसीएमआर के ही मुताबिक जापान में 11.7, इटली में 6.7, अमेरिका में 5.3 और ब्रिटेन में 3.4 सैंपल में से एक संक्रमित मिल रहा है। बीते रविवार तक की स्थिति का आंकलन करें तो देश में 23 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण की दर सबसे अधिक है। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं।
15 दिनों में बढ़े संक्रमित सैंपल
आईसीएमआर के अनुसार 3 से 18 अप्रैल के बीच संक्रमित मिल रहे सैंपल की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 3 अप्रैल तक हर दिन 5.73 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे थे। जबकि 9-16 अप्रैल के बीच यह आंकड़ा 2 से 3.4 फीसदी तक आ पहुंचा था लेकिन 17 व 18 अप्रैल को जांच की संख्या बढ़ी तो 6.07 फीसदी सैंपल हर दिन संक्रमित मिलने लगे। 18 अप्रैल को देश में 35494 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें सर्वाधिक 2154 (6.07 फीसदी) सैंपल पॉजीटिव मिले थे।
देश में सबसे ज्यादा जांच दिल्ली में
देश में सबसे ज्यादा जांच दिल्ली में की जा रही है। 10 लाख की आबादी पर यहां 1330 लोगों की जांच हो रही है। जबकि मध्यप्रदेश में 311, महाराष्ट्र में 600, जम्मू-कश्मीर में 341 और गुजरात में 10 लाख लोगों पर 408 की जांच चल रही है। देश में अब तक 4.01 लाख जांच हो चुकी हैं जिनमें से 17615 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके अनुसार 4.4 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं। साथ ही 10 लाख में से 133 लोगों की जांच हो रही है।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2Kni19b

No comments:
Post a Comment