Covid19: यूरोप में एक लाख से ज्यादा मौतें, विश्वभर में 1,63,904 की गई जान, 6,13,367 लोग ठीक हुए - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 April 2020

Covid19: यूरोप में एक लाख से ज्यादा मौतें, विश्वभर में 1,63,904 की गई जान, 6,13,367 लोग ठीक हुए

Covid19: यूरोप में एक लाख से ज्यादा मौतें, विश्वभर में 1,63,904 की गई जान, 6,13,367 लोग ठीक हुए


दुनिया में कोरोना वायरस
कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप में रविवार को मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई। दुनियाभर में इस जानलेवा महामारी से मरने वाले 1.60 लाख लोगों में यूरोप की दो तिहाई से ज्यादा हिस्सेदारी है। हालांकि यूरोप में 3 लाख से ज्यादा लोग इस संक्रमण से उबर भी चुके हैं।
वैश्विक स्तर पर संक्रमण प्रभावितों की संख्या 23,79,879 पर पहुंच गई है, जिनमें 1,63,904 की मौत हो चुकी है। हालांकि, अभी तक 6,13,367 लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव यूरोप में है, जहां 11,53,148 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,01,493 लोगों की मौत चुकी है। यूरोप में इस संक्रमण के फैलाव का केंद्र इटली है, जहां 1,78,972 मरीज मिल चुके हैं। इटली में अभी तक 23,660 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली के बाद स्पेन का नंबर है, जहां 1,95,944 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जहां अमेरिका के बाद विश्व में संक्रमितों की दूसरी सबसे ज्यादा संख्या है। स्पेन में अभी तक 20,453 लोगों की मौत हो चुकी है। 1,52,578 मरीज वाले फ्रांस में 19,718 मर चुके हैं। 1,20,067 संक्रमितों की संख्या वाले ब्रिटेन में 16,060 की मौत हो चुकी है। यहां तीन दिन से रोज 800 से ज्यादा लोग जान गंवा रहे हैं। जर्मनी में 1,44,387 मरीज हैं हालांकि यहां मौतें महज 4547 ही है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ezxn8w

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here