OMG: सिर्फ 30 गेंदों में जड़ी सेंचुरी, 17 छक्कों की मदद से ठोके 175 रन - 48by7news

48by7news

48by7news, All India News available on this site, Current News, Latest news, everyday news, Amarujala, Fox, NYT, Zee News, NDTV News,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 22 April 2020

OMG: सिर्फ 30 गेंदों में जड़ी सेंचुरी, 17 छक्कों की मदद से ठोके 175 रन

IPL 2013 में आज ही के दिन क्रिस गेल (Chris Gayle 175) ने टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी, बैंगलोर के लिए खेलने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था

नई दिल्ली. 23 अप्रैल, 2013...ये वो तारीख है जब दुनियाभर के करोड़ों फैंस एक ऐसी विस्फोटक पारी के गवाह बने थे, जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. आज ही के दिन 7 साल पहले बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक तूफान आया था जो कि क्रिस गेल (Chris Gayle) के बल्ले से निकला था. इस तूफान में पुणे वॉरियर्स की पूरी टीम पूरी तरह से तबाह हो गई थी. क्रिस गेल ने इस मुकाबले में 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोक डाले थे और 102 मिनट की इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे. क्रिस गेल ने महज 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली थी जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. साथ ही 175 रन (Chris Gayle 175 Runs)  टी20 की सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है.

ऐसे बरपा था क्रिस गेल का कहर
पुणे वॉरियर्स के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. बैंगलोर की पाटा पिच पर गेल पुणे के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका और इसमें सिर्फ 2 रन बने, सभी को लगा कि गेल (Chris Gayle) और तिलकरत्ने दिलशान बैंगलोर को सधी शुरुआत देंगे. दूसरा ओवर शुरु हुआ और गेल ने उनकी दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगा दिए, तभी बरसात शुरू हो गई और मैच 35 मिनट तक रोक दिया गया.

5वें ओवर से शुरू हुई छक्कों की बारिश



जब मैच शुरू हुआ तो उसके बाद क्रिस गेल पुणे वॉरियर्स के गेंदबाजों पर ऐसा बरसे कि किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. दूसरे ओवर में गेल ने 21 रन बटोर लिये. हालांकि इसके बावजूद 4 ओवर तक बैंगलोर का स्कोर 33 रन ही रहा. गेल (Chris Gayle) ने छक्कों की बरसात शुरू की 5वें ओवर से, जब उन्होंने मिचेल मार्श के एक ओवर में 4 छक्के लगा डाले. गेल ने इसी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, उन्हें फिफ्टी तक पहुंचने में सिर्फ 17 गेंद लगी.

7वें ओवर में गेल ने मुर्तजा के ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए. 8वां ओवर खुद एरॉन फिंच करने आए गए. वो बाएं हाथ के स्पिनर थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेल के सामने आने का दुस्साहस किया और गेल ने उनके ओवर में 4 छक्के और एक चौका जड़ दिया, नतीजा गेल सिर्फ 27 गेंदों में 95 रनों तक पहुंच गए.

9वें ओवर में क्रिस गेल (Chris Gayle) ने डिंडा की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर टी20 इतिहास का सबसे तेज शतक पूरा कर लिया. गेल ने सिर्फ 30 गेंदों में इस कारनामे को अंजाम दिया. अगले दो ओवरों तक गेल का बल्ला खामोश रहा और फिर 14वें ओवर में बैंगलोर का पहला विकेट गिरा. तिलकरत्ने दिलशान ने गेल के साथ 167 रनों की साझेदारी की जिसमें उनके नाम सिर्फ 33 रन थे. दिलशान के आउट होने के बाद गेल ने फिर कहर बरपाना शुरू किया और अली मोर्ताजा के ओवर में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़ डाले. गेल के इस तांडव को देख विराट कोहली भी उनके आगे शीश झुकाते दिखे. कोहली की पारी महज 11 रन पर खत्म हो गई लेकिन गेल क्रीज पर डटे रहे और वो नाबाद 175 रन बनाकर पैवेलियन वापस लौटे.

बैंगलोर ने बनाया विशाल स्कोर
गेल की इस तूफानी पारी के दम पर बैंगलोर ने 5 विकेट पर 263 रनों का स्कोर बनाया जो कि टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है. जवाब में पुणे वॉरियर्स की टीम 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी और 130 रनों से मैच हार गई. गेल ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दो विकेट अपने नाम किये. गेल की इस पारी को 7 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी वो तस्वीरें सभी फैंस के जहन में ताजा हैं और शायद आगे भी रहेंगी.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2S0KMN8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here